21वें खान क्वेस्ट एक्सरसाइज के लिए सेना की टुकड़ी मंगोलिया पहुंची
- मंगोलिया में शुरू हुए बहुराष्ट्रीय शांति एक्सरसाइज खान क्वेस्ट के 21वें संस्करण में भारतीय सैन्य दल भी शामिल है। भारतीय सैन्य दल में मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के 40 कर्मी शामिल हैं।
मुख्य बिंदु:
- इस अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जापान, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित 23 देशों के लगभग 430 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
- "27 जुलाई को भारतीय राजदूत ने 21वें बहुराष्ट्रीय सैन्य एक्सरसाइज खान क्वेस्ट-2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने मद्रास रेजिमेंट के भारतीय सैनिकों का मंगोलिया में स्वागत किया और अभ्यास के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं है।"
- यह अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा। भारतीय दल में एक महिला अधिकारी और दो महिला सैनिक भी शामिल हैं।
- सेना ने दल के रवाना होने पर जारी एक बयान में कहा, "एक्सरसाइज ख़ान क्वेस्ट का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय वातावरण में संचालन करते हुए शांति मिशन के लिए तैयार करना है।"
प्रीलिम्स टेकअवे:
- भारत- मंगोलिया
- एक्सरसाइज ख़ान क्वेस्ट

