Banner
Workflow

कैबिनेट ने केंद्रीय क्षेत्र योजना NFlES को मंजूरी दी

कैबिनेट ने केंद्रीय क्षेत्र योजना NFlES को मंजूरी दी
Contact Counsellor

कैबिनेट ने केंद्रीय क्षेत्र योजना NFlES को मंजूरी दी

  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वर्ष 2024-25 से वर्ष 2028-29 की अवधि के लिए 2254.43 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ केंद्रीय क्षेत्र योजना “राष्ट्रीय फोरेंसिक अवसंरचना संवर्धन योजना” (NFIES) को मंजूरी दी।
  • केन्द्रीय क्षेत्र योजना के वित्तीय परिव्यय का प्रावधान गृह मंत्रालय द्वारा अपने बजट से किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • मंत्रिमंडल ने इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित घटकों को मंजूरी दी है:
  • राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसरों की स्थापना
  • देश में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना
  • फोरेंसिक के मौजूदा आधारभूत संरचना का संवर्धन।
  • भारत सरकार साक्ष्यों की वैज्ञानिक और समय पर फोरेंसिक जांच के आधार पर एक प्रभावी और कुशल आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • यह योजना एक कुशल आपराधिक न्याय प्रक्रिया के लिए साक्ष्य की समय पर और वैज्ञानिक जांच में उच्च गुणवत्ता वाले, प्रशिक्षित फोरेंसिक पेशेवरों के महत्व को रेखांकित करती है।
  • नए आपराधिक कानून के लागू होने से, जिसमें 7 वर्ष या उससे अधिक की सजा वाले अपराधों के लिए फोरेंसिक जांच अनिवार्य कर दी गई है, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के कार्यभार में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा, देश में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (FSL) में प्रशिक्षित फोरेंसिक जनशक्ति की काफी कमी है।
  • इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए, राष्ट्रीय फोरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण निवेश और वृद्धि अनिवार्य है।

प्रीलिम्स टेकअवे

  • फोरेंसिक
  • भारतीय न्याय संहिता 2023

Categories