केंद्र ने कपड़ा और चमड़ा उद्योगों के लिए कुछ इनपुट पर सीमा शुल्क घटाया
- मंगलवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में कपड़ा और चमड़ा क्षेत्र की कुछ वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कटौती से संबंधित घोषणाएं की गई हैं।
मुख्य बिंदु:
- मेथिलीन डाइफेनिल डायइसोसाइनेट (MDI) पर आयात शुल्क 7.5% से घटाकर 5% कर दिया जाएगा।
- चमड़ा और कपड़ा क्षेत्र में निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए, वित्त मंत्री ने डक या गूस से प्राप्त वास्तविक डाउन-फिलिंग सामग्री पर मूल सीमा शुल्क कम कर दिया है।
- इसके अलावा, निर्यात के लिए चमड़ा और वस्त्र परिधान, जूते और अन्य चमड़े की वस्तुओं के विनिर्माण के लिए छूट प्राप्त वस्तुओं की सूची में भी वृद्धि की गई है।
- निर्यात के लिए वस्त्र, जूते और अन्य चमड़ा उत्पादों के विनिर्माण हेतु वेट वाइट, क्रस्ट और तैयार चमड़े पर शुल्क 10% से घटाकर शून्य कर दिया जाएगा।
- निर्यात के लिए वस्त्र एवं चमड़े के परिधान, चमड़ा एवं सिंथेटिक जूते या अन्य चमड़ा उत्पादों के विनिर्माण हेतु कुछ अतिरिक्त सहायक वस्तुओं एवं अलंकरणों पर भी कर शून्य रहेगा।
- निर्यात हेतु वस्त्रों के विनिर्माण में उपयोग के लिए डक या गूस से प्राप्त वास्तविक डाउन-फिलिंग सामग्री पर शुल्क 30% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।
प्रीलिम्स टेकअवे
- सिल्क-समग्र
- SITP

