Banner
Workflow

भारत सरकार किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है

भारत सरकार किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है
Contact Counsellor

भारत सरकार किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है

  • भारत सरकार ने उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत विशिष्ट कम्पनियों द्वारा उत्पादित नैनो यूरिया और नैनो DAP के विनिर्देशों को अधिसूचित किया है।

मुख्य बिंदु:

  • इसके बाद, देश में 26.62 करोड़ बोतलों (प्रत्येक 500 मिली.) की वार्षिक क्षमता वाले छह नैनो यूरिया संयंत्र और 10.74 करोड़ बोतलों (प्रत्येक 500/1000 मिली.) की वार्षिक क्षमता वाले चार नैनो DAP संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
  • इसके अलावा, देश में नैनो यूरिया का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से, उर्वरक विभाग ने अपने सार्वजनिक उपक्रमों, अर्थात् राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) और राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (RCF) को नैनो यूरिया संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
  • किसानों के बीच नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:-
    • नैनो यूरिया के उपयोग को विभिन्न गतिविधियों जैसे जागरूकता शिविर, वेबिनार, नुक्कड़, नाटक, क्षेत्र प्रदर्शन, किसान सम्मेलन और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों आदि के माध्यम से बढ़ावा दिया जाता है।
    • नैनो यूरिया संबंधित कंपनियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (PMKSK) पर उपलब्ध कराया जाता है।
    • नैनो यूरिया को उर्वरक विभाग द्वारा नियमित रूप से जारी मासिक आपूर्ति योजना में शामिल किया गया है।
  • ICAR ने भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल के माध्यम से हाल ही में “उर्वरकों (नैनो-उर्वरकों सहित) के कुशल और संतुलित उपयोग” पर एक राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया।
  • नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा (VBSY) का आयोजन किया गया, जिसे 15 नवंबर, 2023 को लॉन्च किया गया।
  • 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को ड्रोन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 'नमो ड्रोन दीदी' योजना शुरू की है। उक्त योजना के तहत उर्वरक कंपनियों द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों की नमो ड्रोन दीदियों को 1094 ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों का अधिक उपयोग सुनिश्चित हो रहा है।
  • उर्वरक विभाग ने उर्वरक कम्पनियों के सहयोग से परामर्श और क्षेत्र स्तरीय प्रदर्शनों के माध्यम से देश के सभी 15 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में नैनो DAP को अपनाने के लिए एक महा अभियान शुरू किया है।
  • इसके अलावा, उर्वरक विभाग ने उर्वरक कंपनियों के साथ मिलकर देश के 100 जिलों में नैनो यूरिया प्लस के क्षेत्र स्तरीय प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम के लिए अभियान भी शुरू किया है।

प्रीलिम्स टेकअवे:

  • नैनो उर्वरक
  • ICAR

Categories