भारत और अमेरिका के बीच स्ट्राइकर इन्फेंट्री वाहनों के सह-उत्पादन को लेकर चर्चा
- भारत ने स्ट्राइकर इन्फेंट्री वाहनों के सह-उत्पादन में रुचि व्यक्त की है और स्ट्राइकर तथा जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) पर अमेरिका के साथ बातचीत के "अपेक्षाकृत" शुरुआती चरण में है।
मुख्य बिंदु
- इसके साथ ही, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी (iCET) ढांचे पर पहल के तहत रक्षा औद्योगिक सहयोग के साथ-साथ MQ-9B मानवरहित हवाई वाहनों और GE-414 जेट इंजनों के सौदों में भी प्रगति हो रही है।
- हालांकि, कई रक्षा अधिकारियों ने स्ट्राइकर को लेकर अपनी शंकाएं व्यक्त कीं, क्योंकि हाल के वर्षों में भारतीय कंपनियों द्वारा कई ऐसे वाहनों का विकास और प्रदर्शन किया गया है।
- अमेरिका ने अतीत में द्विपक्षीय अभ्यासों के दौरान भारतीय सेना के लिए स्ट्राइकर और जेवलिन दोनों का प्रदर्शन किया है।
- भारतीय सेना द्वारा जैवलिन का व्यापक मूल्यांकन किया गया था, हालांकि सौदा नहीं हो सका।
प्रीलिम्स टेकअवे:
- एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM)

