भारत और चीन शुआनज़ांग के अभिलेखों को यूनेस्को नामांकन के लिए संयुक्त रूप से प्रस्तावित करने पर विचार कर रहे हैं।
| विषय | विवरण |
|---|---|
| भारत-चीन का शुआनज़ांग के अभिलेखों हेतु संयुक्त यूनेस्को नामांकन | भारत और चीन ने "द ग्रेट तांग रिकॉर्ड्स ऑन द वेस्टर्न रीजन" (The Great Tang Records on the Western Regions) के लिए संयुक्त यूनेस्को नामांकन पर चर्चा की। |
| प्रस्ताव की स्थिति | यह प्रस्ताव चीन के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया है तथा भारत इसका समर्थन कर रहा है। वर्तमान में यह भारत के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs - MEA) द्वारा समीक्षा के अधीन है। |
| महत्त्व | यह दस्तावेज 7वीं शताब्दी के बौद्ध भिक्षु शुआनज़ांग (Xuanzang) की भारत और मध्य एशिया की यात्राओं का विस्तृत वर्णन करता है और मध्यकालीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। |

