भारत और फ्रांस ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘एटीएल ब्रिज (ATL Bridge)’ पहल शुरू की।
| मुख्य पहलू | विवरण |
|---|---|
| भारत-फ्रांस एटीएल ब्रिज (ATL Bridge) | भारत और फ्रांस के युवा नवप्रवर्तकों (Innovators) को जोड़ने की एक अग्रणी पहल, जिसका उद्देश्य विद्यालय-स्तरीय नवाचार प्रयोगशालाओं के माध्यम से रचनात्मकता, उद्यमिता और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। |
| घोषणा | भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 (India-France Year of Innovation 2026) के दौरान इसकी घोषणा की गई। इसे अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और ला फोंडेशन डसॉल्ट सिस्टम्स (La Fondation Dassault Systèmes) के बीच आशय पत्र (Letter of Intent - LoI) के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया। |
| उद्घाटन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा नीस (Nice), फ्रांस में उद्घाटन किया गया। |
| प्रथम स्कूल नवाचार प्रयोगशाला | भारत के अटल टिंकरिंग लैब (ATL) मॉडल पर आधारित फ्रांस की पहली स्कूल नवाचार प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। |
| उद्देश्य | भारत और फ्रांस के बीच छात्र आदान-प्रदान (Student Exchange), संयुक्त नवाचार परियोजनाओं, उद्यमिता कार्यक्रमों तथा क्षमता निर्माण पहलों को बढ़ावा देना। |
| प्रमुख फोकस क्षेत्र | विद्यार्थियों में अंतर-सांस्कृतिक सीख (Cross-Cultural Learning), वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान (Real-World Problem Solving) तथा तकनीकी नवाचार (Technological Innovation) को प्रोत्साहित करना। |

