लियोनेल मेसी को यूएस प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम
| श्रेणी | विवरण |
|---|---|
| खबर में क्यों | लियोनेल मेस्सी को संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति पदक (मेडल ऑफ फ्रीडम) से सम्मानित किया गया। |
| महत्व | - पुरुष फुटबॉलरों में पहले और फुटबॉलरों में मेगन रैपिनोअ (2022) के बाद दूसरे फुटबॉलर जिन्हें यह पुरस्कार मिला। |
| पुरस्कार समारोह | - 5 जनवरी, 2025 को व्हाइट हाउस में आयोजित। - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा प्रदान किया गया। |
| अन्य पुरस्कार विजेता | - हिलेरी क्लिंटन (पूर्व विदेश मंत्री) - जॉर्ज सोरोस (परोपकारी) - डेंजल वॉशिंगटन (अभिनेता) - माइकल जे. फॉक्स (अभिनेता) - मैजिक जॉनसन (बास्केटबॉल खिलाड़ी)। |
| पुरस्कार के बारे में | - अमेरिका में सर्वोच्च नागरिक सम्मान। - राष्ट्रीय हित, सांस्कृतिक प्रयास या विश्व शांति में योगदान को मान्यता। - भारत के भारत रत्न के समकक्ष। |
| ऐतिहासिक पृष्ठभूमि | - 1945 में राष्ट्रपति हैरी ट्रूमन द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नागरिकों को सम्मानित करने के लिए स्थापित। - राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने 1963 में इसे पुनर्नामित और विस्तारित किया ताकि सांस्कृतिक और मानवीय उपलब्धियों को शामिल किया जा सके। |
| पदक का डिजाईन | - नीले रिबन पर लटका हुआ। - 13 सोने के सितारों से घिरा सफेद सितारा। - प्राप्तकर्ता का नाम पीछे की तरफ उत्कीर्ण। |
| लियोनेल मेस्सी के बारे में | - अर्जेंटीना के फुटबॉल लीजेंड, सभी समय के महान फुटबॉलरों में से एक। - 8 बैलन डीऑर जीत का रिकॉर्ड। - कतर में 2022 फीफा विश्व कप जीत में अर्जेंटीना की महत्वपूर्ण भूमिका। - वर्तमान में मेजर लीग सॉकर (अमेरिका) में इंटर मियामी सीएफ के लिए खेलते हैं। |

