इनपुट लागत को शामिल करने हेतु उत्पादक मूल्य सूचकांक का नया मॉडल
- उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के एक नए मॉडल को अंतिम रूप दिया है और इसे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ साझा किया है।
मुख्य बिंदु:
- यह नया मॉडल अर्थव्यवस्था में इनपुट कीमतों को कुशलतापूर्वक पकड़ने के लिए है
- अधिकांश G20 अर्थव्यवस्थाओं के अनुरूप सरकार धीरे-धीरे WPI से PPI की ओर बढ़ रही है।
- सरकार 2011-12 से थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार वर्ष को बदलने की दिशा में भी काम कर रही है
- DPIIT ने 2021 में एक कार्य समूह की मसौदा तकनीकी रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें WPI के आधार वर्ष को संशोधित करने का सुझाव दिया गया था।
- इस संबंध में सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के साथ परामर्श किया गया है
प्रीलिम्स टेकअवे
- PPI
- WPI

